अदभुत नदी : पांच रंगों की नदी

परिवेश , 810

दुनिया में एक से बढ़कर एक खूबसूरत अनोखी और अदभुत नदियां बहती हैं. कुछ नदियां इतनी ज्यादा रहस्यमयी होती हैं, जिनके बारे में जानकर लोग अचंभे में पड़ जाते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही नदी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका पानी सफेद होने की जगह पांच रंगों का है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत नदी केनो क्रिस्टल के बारे में.
दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में मौजूद केनो क्रिस्टल नदी सेरेनिया द ला मेंकराना  से होकर गुजरती है. इस नदी  की खासियत यह है कि यह पूरे साल तो बाकी की नदियों की तरह ही दिखाई देती है. पर जुलाई से लेकर नवंबर तक यह नदी  पांच रंगों की हो जाती है. जिसका नजारा बहुत ही खूबसूरत होता है. क्रिस्टल केनो नदी को रिवर ऑफ फाइव कलर्स के नाम से भी जाना जाता है. गर्मी से लेकर बरसात तक इस नदी में माईक्रेनिया क्लेविग्रा  के बहुत सारे पौधे निकल जाते हैं. जिसके कारण इस नदी का पानी कलरफुल हो जाता है.
यह पौधे नदी के पानी के अंदर और बाहर दोनों तरफ निकलते हैं. इनके फूलों के कारण इस नदी का पानी हरा, नारंगी, लाल, पीला दिखाई देता है. जो देखने में बिल्कुल इंद्रधनुष की तरह लगता है. इस नदी के ऊपर एक खूबसूरत रॉक पूल भी बना हुआ है.  इस नदी पर मौजूद घुमावदार चट्टानें इस नदी की खूबसूरती को और भी बढ़ाते हैं. इस नदी तक का सफर बहुत ही मुश्किल होता है. पर फिर भी इसकी खूबसूरती को देखने के लिए यहां पर बहुत से टूरिस्ट आते हैं.
केनो क्रिस्टल नदी में बहुत सी पहाड़ियाँ हैं. इसमें 400 से अधिक प्रजाति के पक्षी, 10 प्रजाति के जलचर समेत तमाम तरह के जीव जंतुओं का ठिकाना है. केनो क्रिस्टल 100 किलोमीटर से कम लम्बी और बमुश्किल 20 मीटर चौड़ी नदी को देखने का अनुभव अपने आप में विलक्षण है. इसके लिए विलाविर्सेसियो से लेकर ला मेंकराना तक हवाई सफर करना पड़ता है. बीहड़ जंगल में मौजूद केनो क्रिस्टल तक पंहुचने के लिए बोट का सहारा लेना पड़ता है.
भारत में जहां नदियों को पवित्रता की वजह से जाना जाता है वहीं विदेशों में नदियां अपनी खूबसूरती से सभी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं. ये नदी देखने में जितनी खूबसूरत है, वहीं इसकी एक और खासियत भी है जो इसे दूसरी नदियों से अलग बनाती है. ये नदी सबसे अलग और अनोखी है.

Related Articles

Comments

Back to Top