*पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी*

अन्य खबरे , 13

*लखनऊ: 27 अगस्त, 2026*

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने रक्षाबंधन के पावन  पर्व पर प्रदेश वासियों खासतौर से भाई-बहनों को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस पवित्र त्योहार पर महिलाओं के सुख-समृद्धि एवं उज्वल भविष्य की काम्ना की है। 

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर जारी एक संदेश में कहा है कि भारत संस्कृतियों एवं त्योहारों का देश है। हर पर्व समाज को अपने गौरवशाली अतीत एवं विरासत पर गर्व करने का अवसर प्रदान करता है। रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार भाई-बहनों के असीम प्रेम, सुरक्षा तथा समर्पण का त्योहार है। यह पर्व हमारी जीवन्त, संस्कृति एवं परम्पराओं का प्रतीक भी है। 

प्राचीन काल से इस पर्व को मर्यादा के साथ मनाने तथा बहनों को स्नेह देने की परम्परा रही है। भारत में नारियों को देवी मानते हुए, उनकी पूजा की जाती है। रक्षाबंधन का पर्व एक संदेश देता है कि हम सब नारियों का खासतौर से बहनों का सम्मान करें  एवं उनकी रक्षा का संकल्प ले। राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा एवं सामाजिक के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम लागू किया है। 

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं की सम्मान, सुरक्षा तथा जीवन के हर क्षेत्र मेें आगे बढ़ाने का संकल्प ले। आइये हम सब मिल कर भाई-बहन के इस त्योहार पर आधी आबादी की सुरक्षा का संकल्प ले तथा रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों को सुरक्षित एवं सशक्त होने का विश्वास दिलाये। 

Related Articles

Comments

Back to Top