अदभुत लेक:द डेविल्सकेटिल

परिवेश , 581

हमारी दुनिया बहुत से रहस्यों से भरी पड़ी है. इनमे से कुछ रहस्य उजागर हो जाते है लेकिन कुछ नही हो पते. मानव को हमेशा से ही इनके बारें में जानने और इनको सुलझाने की कोशिश रही है. इसकी वजह से वैज्ञानिकों ने बहुत से रहस्यों से पर्दा हटा दिया है तो वहीं अब भी बहुत से रहस्य अनसुलझे ही हैं. इन रहस्यों को वैज्ञानिकों ने सुलझाने की कई कोशिश भी की, लेकिन आज तक ये अनसुलझी गुत्थी ही बनी हुई है. ऐसी ही एक जगह है, जहां एक छोटे छेद में आधी नदी समा जाती है, लेकिन आज तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिर नदी का इतना पानी कहां चला जाता है.

अमेरिका का यह झरना रहस्यमय है जहां बने एक छेद को "द डेविल्स केटल" नाम से जाना जाता है. इस छेद में नदी का आधा पानी चला जाता है, लेकिन आज तक दुनिया का कोई भी वैज्ञानिक यह पता लगा पाया कि यह पानी आखिर कहां चला जाता है.


बता दें कि पानी के रास्ते खोजने के लिए कई बार वाटरफाल में पिंग-पांग बॉल, कलर डाई आदि डाला गया ताकि इसके आधार पर इस मिस्टीरियस झरने के पानी के गंतव्य का रहस्य जाना जा सके. लेकिन दुर्भाग्य से कभी कोई सफलता नहीं मिली. आज भी द डेविल्स लेक लोगों के लिए रहस्यमय बना हुआ है .

Related Articles

Comments

Back to Top