भारत और चीन के बीच अद्भुत झील: पेंगांग झील

परिवेश , 669

पेंगांग झील के बारे में हम पहले ही इस कालम में लिख चुके हैं. दुबारा इसके बारे में लिखने की आवश्यकता इसलिए पड़ी कि भारत और चीन के बीच जो तनातनी चल रही है, उसमे पेंगांग झील की महत्वपूर्ण भूमिका है. एक झड़प में अभी हाल में भारत और चीन दोनों तरफ के सैनिक मारे गये हैं. आज दोनों देश की सीमाओं पर पर सैनिको का जमावड़ा हो चुका है. दोनों देशो की सीमाओं पर लड़ाकू विमान गरज रहे हैं. भारतीय सेना मोटरबोट से लेक में गश्त करती रहती है. सन् 1684 में लद्दाख तथा तिब्बत के बीच तिंगमोसमांग की संधि हुई थी जिसके अनुसार यह झील लद्दाख तथा तिब्बत के बीच सीमा रेखा का कार्य करती थी. यह संधि लद्दाख के तत्कालीन राजा देलदान नामग्याल तथा तिब्बत के रीजेंट के बीच खलसी के बीच हुई थी. तब इस झील को दो देशों के बीच सीमा के रूप में स्वीकार किया गया था. लेकिन, अब इस पर भारत और चीन का नियंत्रण है. पैगांग झील को विश्व की सबसे ऊंची, गहरी और लम्बी झील कहा जाता है. समुद्र तल से 14,000 फुट की ऊंचाई पर लेह से 980 कि.मी. दूर लद्दाख पर्वत श्रृंखला के आंचल में खारे पानी की पैंगांग झील पसरी हुई है. संभवतः यह विश्व की सबसे ऊंचाई पर स्थित है. पैंगोंग झील 150 कि.मी. लम्बी और 700 फुट से लेकर चार कि.मी. चैड़ी है. एक तरह से यह पहाड़ी समुद्र की तरह है. इसकी गहराई 120 से लेकर 200 फुट तक है. इस झील के पानी का कहीं निकास नहीं है, इसलिए इसके किनारे पर नमक की तह भी देखी जा सकती है. इस खारी झील में पहाड़ों से गिरने वाली बर्फ के कारण अनेकों खनिज पदार्थ जमा हो गये हैं, जिससे इस का तल ऊपर उठता जा रहा है. पानी के अभाव में यह झील सिमटने लगी है. वर्ष के तीन माह यह झील जमी रहती है, जिस पर जीप चलाई जा सकती है. सूर्य की किरणों के बदलने के साथ इस झील का रंगीन पानी भी बदलता रहता है.  इस पहाड़ी पर व झील के निर्मल जल में लाल रत्न बेशुमार बिखरे पड़े हैं, लेकिन इन अनगढ़ पत्थरों को खोज पाना काफी कठिन  है. इस झील के तीन हिस्से चीन के पास  है.  डोकलाम विवाद के बीच अब चीन ने भारत द्वारा लद्दाख में पेंगांग लेक के पास सड़क बनाने को भारत की आलोचना की है. ये वही जगह है, जहां इसी महीने हाल ही में दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी. दरअसल, पेंगॉन्ग झील भारत-चीन के बॉर्डर पर स्थित है, जिसका 80 फीसदी हिस्सा चीन में आता है. यह झील दोनों देशों के लिए अब फेमस टूरिस्ट स्पाॅट बन चुकी है. वहीं भारत में यहां अब तक कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है, लेकिन बॉलीवुड मूवी 3 इडियट्स से यह जगह सबसे ज्यादा फेमस हुई . यहीं पर बॉलीवुड फिल्म 3 इडियट्स  के एक सीन की शूटिंग हुई थी.यहां शूट किया गया सीन फिल्म के अंत में नजर आता है, जब आमिर खान से मिलने करीना कपूर स्कूटर पर आती हैं. इस फिल्म की सफलता ने ही यहां का पूरी सूरत बदलकर रख दी. अब यहां के करीब सारे रेस्टोरेंट और कैफे में फिल्म की झलक देखी जा सकती है. हालांकि, इससे पहले भी यहां कई बाॅलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है, लेकिन ‘3 इडियट्स’ के एक सीन ने इसे फेमस बना दिया.

Related Articles

Comments

Back to Top