अदभुत समुद्री जीव : ब्रिटल स्टार

परिवेश , 1641

समुद्र इतना विशाल है कि आज भी वैज्ञानिक  अभी तक सिर्फ  इसका पांच प्रतिशत ही जान सके हैं. इस समुद्र में धरती से कही अधिक ज्यादा जीवन रहता है. तरह-तरह के जीव यहीं पर जन्म लेते हैं और मर जाते हैं. आपने कई बार मछती, शार्क और केंकड़ा देखे होंगे और आपको लगता भी होगा कि शायद समुद्र बस इतने तक ही सीमित है. एक समुद्र अपने अंदर बहुत कुछ समाए होता है, जिसके बारे में बिना उसकी गहराई में जाए पता नहीं लगाया जा सकता. इसी उद्देश्य को लेकर दुनिया भर के 58 समुद्री  वैज्ञानिकों की एक टीम ने पूरे एक महीने के लिए ऑस्ट्रेलिया के तट पर खोज की . यह अभियान विश्व का पहला अभियान था, जब समुद्र के अंदर 4000 से 6000 मीटर गहराई तक खोज की गई. वैज्ञानिकों की यह मेहनत रंग लाई. उन्होंने समुद्र के अन्दर कुछ नई विचित्र बारह प्रजातियां को खोज निकाला. इन्ही प्रजातियों में एक  है ब्रिटल स्टार. इस ब्रिटल स्टार मछली को हम इसलिए पहचान सकते हैं कि क्योंकि इसकी डिस्क बाकी सितारा मछलियों की तुलना में काफी छोटी होती है. ब्रिटल स्टार फिश अपने टियूब फीट से दो मुख्य काम लेती है . एक तो वह आस पास की रोशनी की मात्रा को कम या ज्यादा होनी की पहचान कर सकती है दूसरे वह इससे गंध की पहचान कर लेती है. ब्रिटल स्टार फिश के बारे में इन दिनों एक  अजीबो  गरीब वीडियो वायरल हो रहा है जिसको आपने न कभी रियल लाइफ में देखा होता ना फिर कभी टीवी चैनल पर. हाँ डिस्कवरी चैनल पर कुछ समुद्री जीवो पर जानकारी अवश्य दिखाई जाती है. डिस्कवरी चैनल  पर दुनिया के हर जीव जंतु की तस्वीरें एवम वीडियो दिखाए जाते हैं पर इस बीच सोशल पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा जिसको आपने आज तक किसी भी प्लेटफॉर्म पर नहीं देखा होगा. इस वायरल वीडियो को देखकर आपको एक पल ऐसा लगेगा की यह सांप है. वह वायरल वीडियो तो मैं आपको नही दिखासकता परन्तु उस वीडियो के कुछ चित्र आप इस लेख के साथ देख सकते है.  इस हैरान कर देने वाले वीडियो में पत्थर पर एक जानवर रेंगता हुआ दिखाई दे रहा है लोगों को शुरुआत में तो सांप लगता है पर जैसे ही वीडियो आगे बढ़ा तो पूरी तरह से कोई अलग ही जानवर दिखा. लोगों ने पहली बार इस तरह के जानवर को देखा था. वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि इस जानवर के पांच  हाथ है जो बिलकुल सांप की तरह पत्थर पर धीरे धीरे रेंगते हुए आगे बढ़ रहा है. इस वीडियो को एक यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. और वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “क्या है यह” ..वहीं इस वीडियो को अब तक करीब तीन  लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और हजारों कमेंट्स के साथ कुछ लोगों का सवाल है इस वीडियो पर आखिर में वो भी कंफ्यूज हो गए. छ यूजर्स ने कमेंट कर जवाब भी दिया कहा ये जानवर ब्रिटल स्टार या ओफियोरोइड है. ब्रिटल स्टार्स समुद्री जीव होते हैं जो कि स्टारफिश की तरह दिखते हैं. इनको सरपेंट स्टार्स के रूप में भी जाना जाता है. ब्रिटल स्टार्स की 2,000 से अधिक प्रजातियां हैं, और उनमें से कई गहरे समुद्र में पाए जाते हैं. वे अपनी लंबी भुजाओं का उपयोग करके समुद्र के तल पर रेंगते हैं.छ यूजर्स ने कमेंट कर जवाब भी दिया कहा ये जानवर ब्रिटल स्टार यानि  ओफियोरोइड है. ब्रिटल स्टार समुद्री जीव  होते हैं जो कि स्टारफिश की तरह दिखते हैं. इनको सरपेंट स्टार्स के रूप में भी जाना जाता है. ब्रिटल स्टार्स की 2,000 से अधिक प्रजातियां हैं, और उनमें से कई प्रजातियाँ बहुत ही गहरे समुद्र में पाई जाती हैं..

Related Articles

Comments

Back to Top