अदभुत यात्रा : निर्वस्त्र हवाई यात्रा

परिवेश , 916

ज़रा सोचिये, आप यात्रा कर रहे हों और कोई इस यात्रा के दौरान निर्वस्त्र हो जाय , तो आप उसके बारे में क्या कहेंगे ? वह भी हवाई यात्रा के दौरान .जहाँ एयर होस्टेस होती हैं जो आपकी यात्रा के दौरान आपकी सुविधाओं का ख्याल रखती हों. . ऐसे यात्री के बारे में अप यही कहेंगे कि कही यह पागल या मंद बुद्धि तो नही.
हवाई यात्रा के दौरान आपने कई हैरतअंगेज मामले सुने होंगे. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे केस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें एक आदमी बिना कपड़ों के ही हवाई यात्रा करने हवाई जहाज में  पहुंच गया. जानें क्या है पूरा मामला. ये मामला मास्को में रूस के डोमोडेडोवो हवाई अड्डे पर यूराल एयरलाइंस की उड़ान के दौरान का है. इस 38 वर्षीय पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस पुरुष ने पुलिस के बताया कि वे अश्लीलता फैलाने के कारण न्यूड नहीं हुआ है. उसका कहना है कि फ्लाइट में यात्रा करने के दौरान कपड़े पहनने पर वो बिल्कुल भी सहज महसूस नहीं करता. ऐसे में वो न्यूड ही यात्रा करता है. पुलिस की गिरफ्त में इस पुरुष की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. ये पुरुष रूस का रहने वाला है. पुलिस ने ये भी चैक किया कि कहीं इसने शराब ना पी रखी हो. पता चला वह शराब नही पिए हुए है. पूरे मामले के बाद इस पुरुष हो मेडिकल रूम में ले जाकर मेडिकल फैसिलिटी दी गई ताकि ये आराम से हवाई सफर कर सके और सह यात्रियों को असुविधा भी न हो .

Related Articles

Comments

Back to Top