गुलरिया चीनी मिल ने गन्ना प्रजाति परिवर्तन एवं गन्ना क्षेत्रफल बढ़ाने हेतु निकाली जागरूकता रैली
लखीमपुर खीरी Feb 10, 2025 at 07:48 PM , 136बिजुआ खीरीः
बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड यूनिट गुलरिया द्वारा क्षेत्रीय किसानों में गन्ना प्रजाति परिवर्तन एवं गन्ना क्षेत्र फल बढ़ाने हेतु जागरूकता अभियान चलाया है जिसके तहत चीनी मिल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में जागरूकता रैली को गुलरिया चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक योगेश कुमार सिंह ने हरी झंडी देखकर रवाना किया वही मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल कुमार द्वारा बताया गया कि क्षेत्रीय किसानों में बसंत कालीन गन्ना बुवाई शुरू हो गया है। मिल गन्ना प्रजाति परिवर्तन के साथ-साथ गन्ना क्षेत्रफल बढ़ाने हेतु जागरूकता अभियान के अंतर्गत गन्ना प्रजाति को०- 15023 की अधिक से अधिक गन्ने की बुवाई कर क्षेत्र में खुशहाली बढ़ाने हेतु एक रैली को रवाना किया गया है जो चीनी मिल के सारे क्षेत्र के गांवों में भ्रमण करते हुए किसानों को चीनी मिल गन्ना बुवाई के लिए समझायेगी रैली का मुख्य उद्देश्य किसानों को बसंत कालीन गन्ने की बुवाई में गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ाकर उत्पादन को बढ़ाना तथा गन्ना प्रजाति को रोग मुक्त रखना है साथ ही साथ यह भी किसानों को बताया गया कि गन्ना बुवाई के समय भूमि शोधन एवं बीज शोधन अवश्य करें बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करें गन्ने की अच्छी पेडी लेने के लिए आर एम डी अवश्य चलाएं चीनी मिल के महाप्रबंधक योगेश कुमार सिंह ने बताया कि चीनी मिल बसंत कालीन गन्ना बुवाई में को०- 15023 की बुवाई करने वाले कृषकों को ₹3000 प्रति हेक्टेयर अनुदान देगी वहीं जो किसान 25 मार्च के बाद को०- 15023 की प्रजाति का बीज चीनी मिल के माध्यम से किसानों में वितरित करेगा उसे 75 रुपए प्रति कुंटल का मिल द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जाएगी इसके साथ ही साथ प्रत्येक कृषक भाई को को०-15023 की बुवाई करने पर एक हेक्टर पर मिल द्वारा बायो पोटाश 50% अनुदान पर अर्थात एक बैग की खरीद पर एक बैग मुक्त दी जाएगी गन्ना महा प्रबंधक ने बताया कि किसानों द्वारा को०- 15023 गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ाने पर ही पिछले 18 वर्षों में इस वर्ष पहली बार चार नवंबर को चीनी मिल का पेराई सत्र का शुभारंभ हो सका है अगर क्षेत्रफल इसी तरह बढ़ा रहा तो चीनी मिल अगले वर्ष भी जल्दी ही चालू कर दी जाएगी रैली में चीनी मिल के गन्नामहाप्रबंधक अनिल कुमार के साथ ही बृजेश सिंह सहायक महाप्रबंधक गन्ना आतोश कुमार द्विवेदी गन्ना प्रबंधक जोनल इंचार्ज सी०एफ०ए सहित मिल के कर्मचारीगण रैली में उपस्थित हैं































Comments