यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 जून तक मिलेगा मौका

अन्य खबरे , 28

मिलेगा मौका
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब ऐसे छात्र-छात्राएं जो किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे, वे 30 जून 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे तक परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून 2026 निर्धारित की गई थी। लेकिन 26 जून को मोहर्रम का अवकाश और 27 जून को चतुर्थ शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहने की स्थिति को देखते हुए अभ्यर्थियों के हित में आवेदन की समय-सीमा बढ़ाई गई है।
जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2026 की हाईस्कूल परीक्षा में इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए पात्र परीक्षार्थी अब निर्धारित समय के भीतर परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
परिषद ने स्पष्ट किया है कि विज्ञप्ति में दिए गए अन्य सभी निर्देश पूर्ववत लागू रहेंगे। साथ ही सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र परीक्षार्थी आवेदन से वंचित न रह जाए।
महत्वपूर्ण तिथि:
ऑनलाइन आवेदन की नई अंतिम तिथि: 30 जून 2026 (रात्रि 12 बजे तक)
आवेदन माध्यम: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट
बोर्ड ने छात्रों को दी राहत, अंतिम तारीख बढ़ने से हजारों परीक्षार्थियों को मिलेगा लाभ।

Related Articles

Comments

Back to Top