अयोध्या चढ़ावा गबन मामले पर अखिलेश यादव का हमला, FIR को लेकर उठाए सवाल; बोले- ‘पहले तय कर लिया गया होगा किसे फंसाना है और किसे बचाना है’

अन्य खबरे , 14

लखनऊ। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा गबन प्रकरण में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मामले में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि मामले में कार्रवाई से पहले ही सब कुछ तय कर लिया गया होगा। उन्होंने लिखा—
"भाजपा राज में नाइंसाफ़ी की दिखेगी ये झांकी, फुनगी को फांसी, शाखाओं को मिलेगी माफी!"
सपा प्रमुख ने आगे आरोप लगाया कि जनता के बीच यह सवाल उठ रहा है कि कहीं SIT जांच के नाम पर पहले ही साक्ष्य खत्म तो नहीं कर दिए गए और यह तय नहीं कर लिया गया कि किन लोगों को बचाना है और किन्हें आरोपी बनाना है।
उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि SIT की रिपोर्ट पहले तैयार कर ली गई होगी और उसके अनुसार जांच की गई होगी, यानी निष्कर्ष पहले तय कर लिए गए और कार्रवाई बाद में हुई।
गौरतलब है कि अयोध्या चढ़ावा गबन मामले में पुलिस ने रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू, अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, मनीष यादव, लवकुश मिश्र, रमा शंकर मिश्र और सुभाष श्रीवास्तव समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच जारी है।
वहीं, इस प्रकरण में आरोपों पर अंतिम फैसला जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा।

Related Articles

Comments

Back to Top