ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन जारी, पंचायत स्तर तक पहुंचाने का ऐलान

अन्य खबरे , 47

**केसी वेणुगोपाल बोले- जब तक निष्पक्ष चुनाव प्रणाली सुनिश्चित नहीं होती, जारी रहेगा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान**
 
मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों और वोटर डिलीशन के विवाद को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस के संगठन महासचिव एवं सांसद केसी वेणुगोपाल ने रविवार को कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार को पद से नहीं हटाया जाता और पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव प्रणाली सुनिश्चित नहीं होती, तब तक पार्टी का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन जारी रहेगा।
 
वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने के बजाय सत्ताधारी दल के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता इस स्थिति को स्वीकार नहीं करेगी।
 
कांग्रेस नेता ने ऐलान किया कि पार्टी इस आंदोलन को पंचायत स्तर तक ले जाएगी। इसके तहत हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की तैनाती की जाएगी, जो मतदाता सूचियों की निगरानी और सुरक्षा के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य लोगों के मताधिकार की रक्षा करना है।

Related Articles

Comments

Back to Top