भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
अन्य खबरे Nov 07, 2026 at 08:25 PM , 35**सुख, समृद्धि, आरोग्य और मंगलमय जीवन की कामना; दीपावली को सत्य, धर्म और सामाजिक समरसता का पर्व बताया**
**लखनऊ, 07 नवंबर 2026।** भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने सभी के सुख, समृद्धि, आरोग्य और मंगलमय जीवन की कामना की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली अंधकार को दूर कर प्रकाश के स्वागत का पर्व है। त्रेतायुग में प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन पर अमावस्या की रात्रि भी दीपों से जगमगा उठी थी। युगों बाद भी दीपावली के दीप जन-जन को रामभक्ति, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सभी को उत्साह और उमंग के साथ ऐसे दीप प्रज्ज्वलित करने चाहिए, जो धर्म, सत्य, मर्यादा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रधर्म के प्रकाश से समाज को आलोकित करें।
श्री चौधरी ने कामना की कि दीपावली के पावन अवसर पर मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की कृपा से प्रत्येक परिवार ज्ञान, बुद्धि, आरोग्य और समृद्धि से परिपूर्ण हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए सभी को अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
उन्होंने विश्वास जताया कि दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन को सुख, शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि और ऐश्वर्य से परिपूर्ण करेगा।






_page-0001.jpg)




















Comments