यूपी में 2020 बैच के PCS अफसरों को प्रमोशन का तोहफा, SDM समेत 50 से ज्यादा अधिकारियों को मिला 6600 ग्रेड पे का लाभ
अन्य खबरे Jun 25, 2026 at 09:05 PM , 21लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने 2020 बैच के प्रोन्नत पीसीएस अधिकारियों को 6600 ग्रेड पे का लाभ देने का आदेश जारी किया है। इस फैसले से प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात उप जिलाधिकारियों (SDM) और अन्य पदों पर कार्यरत PCS अधिकारियों के वेतनमान में वृद्धि होगी।
इस सूची में आजमगढ़, रामपुर, रायबरेली, मुजफ्फरनगर, लखनऊ, अयोध्या, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, प्रयागराज समेत प्रदेश के कई जिलों में तैनात अधिकारी शामिल हैं। PCS-2020 बैच के अधिकारियों का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2020 के माध्यम से हुआ था।
6600 ग्रेड पे का लाभ पाने वाले प्रमुख PCS अधिकारियों में शामिल हैं—
अशोक कुमार — SDM आजमगढ़
आशुतोष कुमार प्रथम — SDM रामपुर
मिथिलेश कुमार त्रिपाठी — SDM रायबरेली
राहुल देव भट्ट — SDM मुजफ्फरनगर
मनोज कुमार — SDM हापुड़
प्रवर्धन शर्मा — SDM लखनऊ
विश्वेश्वर सिंह — SDM जालौन
मनोज कुमार पाठक — SDM गाजीपुर
प्रमेश श्रीवास्तव — SDM उन्नाव
अरविंद त्रिपाठी — SDM अंबेडकरनगर
शिव ध्यान पांडेय — SDM महोबा
गुलाब चंद्र प्रथम — SDM बरेली
प्रभाकर त्रिपाठी — SDM मेरठ
लाल सिंह यादव — SDM पीलीभीत
राकेश कुमार मौर्य — SDM बुलंदशहर
रश्मि सिंह — स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ
मलखान सिंह — SDM गोरखपुर
प्रदीप कुमार रमन — SDM फतेहपुर
अजय आनंद वर्मा — SDM औरैया
नन्हें राम — SDM हरदोई
गुलाब चंद्र द्वितीय — SDM मिर्जापुर
जीत सिंह — SDM शाहजहांपुर
गजेंद्र सिंह — SDM अयोध्या
राम कुमार — OSD बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण, झांसी
विनीत मिश्रा — SDM अलीगढ़
विजय कुमार त्रिवेदी — SDM चंदौली
धर्मेंद्र सिंह — SDM हाथरस
अनुराग सिंह — SDM बाराबंकी
अमित कुमार गुप्ता — OSD आवास विकास परिषद, लखनऊ
सुधीर कुमार — SDM संतकबीरनगर
प्रीति जैन — SDM सुल्तानपुर
राकेश सिंह — SDM इटावा
इसके अलावा प्रोन्नत अधिकारियों की सूची में नगर निगम, विकास प्राधिकरणों और विभिन्न विभागों में तैनात PCS अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। इनमें बीर सिंह (नगर निगम अलीगढ़), नीलम श्रीवास्तव (बरेली विकास प्राधिकरण), वंदना पांडेय (लखनऊ विकास प्राधिकरण), देवेंद्र प्रताप (नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण), नवीन प्रसाद (महराजगंज), विवेक कुमार मिश्र (कानपुर नगर) समेत कई अधिकारी शामिल हैं।
सरकार के इस निर्णय के बाद अधिकारियों को बढ़े हुए वेतनमान और सेवा लाभ मिलेंगे। नियुक्ति विभाग के आदेश के अनुसार संबंधित विभागों और जिलों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।



























Comments