यूपी में परिषदीय स्कूलों के समय में बदलाव की मांग, भीषण गर्मी को देखते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ ने सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालन का दिया सुझाव

अन्य खबरे , 109

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने परिषदीय विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव की मांग की है। संघ ने बेसिक शिक्षा निदेशक, उत्तर प्रदेश को पत्र भेजकर स्कूलों के समय में परिवर्तन किए जाने का अनुरोध किया है।

संघ के पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में प्रदेश में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहा है। दोपहर के समय विद्यालय बंद होने से पहले तक भीषण गर्मी और लू का असर रहता है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा और महामंत्री संजय सिंह ने मांग की है कि गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों का संचालन समय प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाए।

पत्र में संगठन ने बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के पूर्व निर्धारित समय का हवाला देते हुए कहा है कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों को देखते हुए बच्चों और शिक्षकों के हित में समय परिवर्तन आवश्यक है।

शिक्षक संघ ने बेसिक शिक्षा विभाग से जल्द निर्णय लेकर नए समय के अनुसार विद्यालय संचालन की व्यवस्था लागू करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Comments

Back to Top