*लखीमपुर खीरी: अतिक्रमण पर प्रशासन का सख्त एक्शन*

लखीमपुर खीरी , 0

लखीमपुर खीरी में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। संकटा देवी मंदिर से सुभाष पार्क तक प्रशासन का "पीला पंजा" चला और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।

नगर पालिका और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान सड़क पर रखा अवैध सामान जब्त किया गया। अभियान के दौरान समोसा दुकानों की भट्टियां, काउंटर, मेज-कुर्सियां समेत अन्य सामान हटाया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अधिकारियों ने नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करने की अपील की है।

Related Articles

Comments

Back to Top