मजदूर-मिस्त्रियों की पोस्टिंग का मुद्दा सीएम-पीएम के सामने उठाने की मांग

लखीमपुर खीरी , 28

मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एससी-एसटी आयोग अध्यक्ष से की भेंट 


लखीमपुर खीरी। मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने गुरुवार को लखीमपुर खीरी में पत्रकारों से वार्ता की।  
उन्होंने बताया कि 25 जून 2026 को इंदिरा भवन लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत से भेंट की। आयोग अध्यक्ष ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।  
श्री शर्मा ने हरिजन कल्याण और मजदूर-मिस्त्रियों की पोस्टिंग को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आजादी के 78 वर्ष बाद भी मजदूर, मिस्त्री और किसान गुलामी का जीवन जी रहे हैं, क्योंकि सभी विभागों में अब तक मजदूर-मिस्त्रियों की पोस्टिंग नहीं हुई है। उन्होंने मांग की कि यह मुद्दा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष उठाया जाए।  श्री शर्मा ने कहा कि मजदूर की न्यूनतम मजदूरी 700 रुपये, मिस्त्री की 1000 रुपये और गन्ना मूल्य 800 रुपये प्रति कुंटल होना चाहिए। साथ ही उन्होंने मांग की कि किसानों को आधी मजदूरी पर मनरेगा मजदूर उपलब्ध कराए जाएं, बाकी भुगतान सरकार करे।  
इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक विकास शर्मा से मुलाकात की और शादी अनुदान व राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की राशि बढ़ाने की मांग रखी। इस दौरान सोशल मीडिया सेल के राष्ट्रीय प्रभारी मिश्रा शर्मा एडवोकेट भी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top