मोहर्रम त्योहार की आठवीं जुलूस बड़े ही धूम-धाम भारी भीड़ व सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकला
लखीमपुर खीरी Jun 25, 2026 at 08:40 PM , 0(मनोज मिश्र)
धौरहरा खीरी।
मोहर्रम त्योहार को लेकर कस्बे में बुधवार रात आठवी का जूलूस अलग-अलग बैचों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में निकाला गया, इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अफसर लगातार अलग-अलग बैचों में मानीटरिगं करते रहे।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र में चल रहे मोहर्रम त्योहार की आठवीं का जुलूस बड़े ही धूम-धाम भारी भीड़ व सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया। जिसमें सबसे अधिक व खूबसूरत बाजे गाजे डीजे से लैस करीब सात अलग-अलग जुलुस देखने लायक धौरहरा कस्बे में हुए जो कि रात भर कस्बे की सड़कों से लेकर गलियों तक मेले जैसा माहौल दिखाई पड़ा। कस्बे के मोहर्रम त्योहार को देखने के लिए दूर दराज के लोग आते रहे हैं।इस दौरान शासन की गाइडलाइंस के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम धौरहरा शशीकातं मणि, तहसीलदार आदित्य विशाल,क्षेत्राधिकारी शमशेर बहादुर सिंह,नायब तहसीलदार फिरोजाबाद धौरहरा, खमरिया ईसानगर धौरहरा पुलिस बल के साथ साथ उपनिरीक्षक गण व बीट सिपाही पीएसी बल के साथ पूरी रात मुस्तैद रहे।
कोतवाल धौरहरा दिनेश शर्मा ने बताया कि जुलूस का कार्यक्रम शान्ति पूर्वक सम्पन्न हुआ किसी प्रकार की घटना की सूचना नहीं है।































Comments