प्रसव के छः दिन बाद इलाज के दौरान विवाहिता की मौत

लखीमपुर खीरी , 121

फरधान खीरी। थाना क्षेत्र के  गाँव बम्भनियार की विवाहिता  राखी उर्फ़ अर्चना की इलाज के दौरान मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने फरधान थाने पर बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न व लापरवाही करने के आरोप लगाकर तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि राखी उर्फ अर्चना 33 वर्ष पत्नी अमन अवस्थी को 4 फरवरी को प्रसव हुआ था उसके बाद से वह बरेली मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता अशोक मिश्रा निवासी शेखापुर मोहम्मदी ने पुलिस को अपनी बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, लापरवही करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top