पशु चिकित्सा शिविर में 71 पशुओं का किया इलाज सशस्त्र सीमा बल 39वीं वाहिनी ने विचित्र नगर में लगाया शिविर
लखीमपुर खीरी Feb 10, 2025 at 07:46 PM , 144पलियाकला/लखीमपुर खीरी। आज 10 फरवरी 2025 को 39वीं वाहिनी एसएसबी पलिया की सीमा चौकी सुमेरनगर के अंतर्गत आने वाले गाँव विचित्र नगर कॉलोनी में पशुओं की चिकित्सा स्वास्थ्य जॉच हेतु शिविर लगाया गया। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 10 फरवरी 2025 को 39वीं वाहिनी एस एस बी पलिया के कमांडेंट रवीन्द्र कुमार राजेश्वरी के निर्देशानुसार वाहिनी की सीमा चौकी सुमेरनगर के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव विचित्र नगर कॉलोनी में ग्रामीणों के पशुओं की चिकित्सा स्वास्थ जाँच हेतु शिविर लगाया। इस पशु चिकित्सा शिविर में स्थानीय 23 ग्रामीणों के 71 पशुओं का इलाज किया गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इस तरह के चिकित्सा शिविर लगाने की सराहना की और इस तरह के समय-समय पर शिविर लगाने हेतु अनुरोध भी किया।इस मौके पर डॉ0शालिनी परिहार, द्वितीय कमान अधिकारी (पशु चिकित्सा) ने कहा कि एस.एस.बी हमेशा सीमावर्ती क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों को समय समय पर प्राथमिक पशु चिकित्सा पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध है।































Comments