खाता संचालन प्रक्रिया सम्बन्धी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित.. एपी सिंह

लखीमपुर खीरी , 120

लखीमपुर खीरी।मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नगर की अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ओयल में शाखा प्रबंधक के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया जिसमें स्कूल की छात्राओं को एक दिन का शाखा प्रबंधक बनाया गया जिसमें छात्राओं को बैंकिंग से जुड़ी हुई जानकारी को बताया गया और किस प्रकार से बैंक में लेनदेन किया जाता है उसकी संपूर्ण जानकारी बताई गई कार्यक्रम की इस अवसर पर बैंक के शाखा प्रबंधक सहित नगर के निर्माण में एवं बैंक के खाता धारक साथ में मौजूद रहे.दिनांक 10 फरवरी 2025 को  ओयल न्याय पंचायत की कम्पोजिट विद्यालय मडराही की छात्राओ को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत खाता संचालन प्रक्रिया सम्बन्धी जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत अर्बन कोऑपरेटिव बैंक मैनेजर ओयल सत्येंद्र सिंह द्वारा खाता सम्बन्धी व डिजिटिल बैंकिंग के बारे में  जानकारी प्रदान की गई।इस अवसर पर विद्यालय के प्रअ  व नोडल संकुल शिक्षक राम मोहन दीक्षित सअ अर्चना सिंह उपस्थित रही ।बैंक मैनेजर द्वारा छात्राओं को सूक्ष्म जलपान भी कराया गया।आपको बता दें कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं को जागरूक करने के लिए एवं उनको आगे बढ़ाने के लिए शासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उनको आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है जिससे मिशन शक्ति अभियान सफल हो सके और महिला आगे बढ़ सके।

Related Articles

Comments

Back to Top