संत कबीर अकादमी की कार्यकारणी की बैठक सम्पन्न अकादमी द्वारा संचालित समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम शिक्षण संस्थाओं के सहयोग से कराये जाए-जयवीर सिंह

अन्य खबरे , 14

लखनऊ: 10 सितम्बर, 2026

कल बुधवार को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में संत कबीर अकादमी की कार्यकारणी की बैठक पर्यटन भवन के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि अकादमी द्वारा कराए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गतिविधियां प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों विश्वविद्यालय में महाविद्यालय में सहयोग से आयोजित की जाएं, इसके साथ ही माननीय अध्यक्ष महोदय और माननीय कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा पंचामृत योजना के अंतर्गत शोध, सर्वेक्षण प्रकाशन आदि कार्यों तथा कबीर पर आधारित सांस्कृतिक गतिविधियां छमाही पत्रिका का प्रकाशन आदि पर विस्तृत चर्चा की गईं एवं आगामी कार्यक्रम की कार्ययोजना पर मुख्य रूप से चर्चा की गई। 
बैठक में मुख्य रूप से श्री जयवीर सिंह माननीय मंत्री संस्कृति एवं पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश, श्री अमृत अभिजात अपर मुख्य सचिव संस्कृति एवं पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश शासन, प्रोफेसर हिमांशु शुक्ला डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या, श्री संजय कुमार सिंह निदेशक संस्कृति निदेशालय उत्तर प्रदेश, श्री अनिल कुमार सिंह विशेष सचिव नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश शासन, श्री हृदय राम तिवारी उप जिला अधिकारी खलीलाबाद, महंत विचार दास कबीर मठ संत कबीर नगर मगहर के प्रतिनिधि सदस्य श्री हरि शरण दास के साथ ही ऑनलाइन के माध्यम से श्री हरि प्रसाद जी गोरखपुर एवं श्री गोपाल सिंह चौहान राजस्थान एवं श्री अतुल द्विवेदी निदेशक संत कबीर अकादमी उपस्थित रहे बैठक के अंत में निदेशक महोदय द्वारा माननीय अध्यक्ष महोदय एवं बैठक में उपस्थित माननीय सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही बैठक संपन्न हुई।

Related Articles

Comments

Back to Top