पड़ोसी की प्रताड़ना से नाबालिग ने दी जान, मलिहाबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा, चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज!!

अन्य खबरे , 16

लखनऊ के मलिहाबाद इलाके के रमगढ़ा गांव में एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना 2 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

लड़की के परिवार ने थाने में शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस ने हंस कुमार, उसके भाई विनय, पिता श्याम सुंदर और मां राम लल्ली के खिलाफ केस दर्ज किया है। परिवार का आरोप है कि हंस कुमार लड़की को डराता था, धमकाता था और जबरदस्ती अपने साथ चलने के लिए कहता था।

परिवार ने बताया कि करीब 5 महीने पहले भी इन्हीं लोगों ने लड़की के पिता राम लखन को मारा-पीटा था। दोनों परिवार पड़ोसी हैं और रिश्तेदारी में भी हैं।

इस मामले में सबसे बड़ी कार्रवाई पुलिस के अपने ही कर्मचारी पर हुई है। परिवार ने कहा था कि पहले मारपीट की शिकायत कसमंडी कला चौकी पर की थी, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। इस लापरवाही की जांच एसीपी मलिहाबाद ने की। जांच में चौकी इंचार्ज विवेक कुमार दोषी मिले। इसके बाद डीसीपी नॉर्थ ने उन्हें तुरंत सस्पेंड कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी हंस कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

Comments

Back to Top