*बाढ़ के संकट के बीच स्वास्थ्य सेवाओं का कवच: सीएमओ ने रेहरिया खुर्द का किया औचक निरीक्षण*
लखीमपुर खीरी Sep 12, 2026 at 06:59 PM , 2*नाव पर सवार होकर सीएमओ पहुंचे बाढ़ प्रभावित गांव रेहरिया खुर्द, देखीं स्वास्थ्य सेवाएं*
लखीमपुर-खीरी। स्वास्थ्य विभाग बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के समय पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नकहा के अधीक्षक डॉ. रामू सिंह के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रेहरिया खुर्द का स्थलीय भ्रमण किया और वहां चल रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। वह नाव पर सवार होकर गांव पहुंचे।
*बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वितरित की जा रही थी दवाएं, हेल्थ टीम मिली एक्टिव*
निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने रेहरिया खुर्द गांव पहुंचकर वहां के हालात का जायजा लिया और लोगों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना तथा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में विशेष जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने खुद स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि विभाग की टीम लगातार उनके संपर्क में है। बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए क्षेत्र में एक विशेष बाढ़ स्वास्थ्य चौकी भी बनाई गई है, जिससे आपातकालीन सेवाएं तुरंत मिल सकें।
बाढ़ के मौसम में फैलने वाली बीमारियों जैसे खांसी, जुकाम, बुखार, उल्टी, दस्त तथा त्वचा रोग से संबंधित समस्याओं को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पर्याप्त मात्रा में दवाइयां वितरित की जा रही हैं। इसके अलावा, दूषित पानी से होने वाले संक्रमण से बचाने के लिए ग्रामीणों को पानी साफ करने वाली क्लोरीन की टेबलेट्स दी जा रही हैं। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को लगातार यह सलाह भी दी जा रही है कि वे केवल सरकारी हैंडपंप का पानी पिएं या फिर पानी को अच्छी तरह उबालकर ही इस्तेमाल करें। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव की गर्भवती महिलाओं के लगातार संपर्क में रहकर फोन पर भी उनका हाल-चाल ले रही है ताकि उन्हें समय पर उचित स्वास्थ्य सहायता मिल सके।






_page-0001.jpg)
























Comments