*थाना समाधान दिवस : कोतवाली सदर में डीएम ने सुनी समस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश*
लखीमपुर खीरी Sep 12, 2026 at 07:10 PM , 3लखीमपुर खीरी, 12 सितंबर। जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। पुलिस, प्रशासनिक अफसरों ने शिकायत सुनकर निस्तारण कराया। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने थाना कोतवाली सदर में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचे, जहां उन्होंने फरियादियों से रूबरू होकर समस्याएं सुनी।
समाधान दिवस में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि राजस्व-पुलिस से सम्बन्धित शिकायतें का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित कराए। इसमें किसी भी स्तर पर हीलाहवाली क्षम्य नही होगी। पीड़ितों की समस्याओं को खुद समझ कर दूर करें। फोर्स के साथ राजस्वकर्मी मौके पर जाकर विवादित मामलों का निस्तारण करें। अगर मामला गंभीर है तो तत्काल एसडीएम, तहसीलदार को अवगत कराएं, ताकि अधिकारी मौके पर जाकर समाधान करें।
डीएम ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम सदर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चेलवा राजू आर., सहायक पुलिस अधीक्षक/ सीओ सिटी विवेक तिवारी, प्रभारी निरीक्षक, राजस्व एवं पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
ट्वीट :
जिले के सभी थानों में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने थाना कोतवाली सदर में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। @CMOfficeUP






_page-0001.jpg)
























Comments