भारतीय किसान संगठन ने रखी जनपद की समस्याएं

लखीमपुर खीरी , 90

 लखीमपुर खीरी। राजेश्वर सिंह  उपाध्यक्ष बीज विकास निगम 
राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को दिए शिकायती पत्र में
भारतीय किसान संगठन के लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष ने कहा है कि 
 हमारे जिला लखीमपुर खीरी में बीज विकास निगम के संयंत्र एवं परियोजना कार्यालय की स्थापना की जिए जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हमारा यह जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है और यह जिला लगभग 7680 वर्ग किलोमीटर में विस्तारित है जिसमें लगभग 90% उपजाऊ भूमि कृषि योग्य है हमारे यहां गेहूं धान चना सरसों  गन्ना मक्का व अन्य फसले बहुतायत मात्रा में उत्पादित की जाती हैं जिले के किसानों को विभिन्न फसलों के बीच की आवश्यकता रहती है (अधिकतर गेहूं का बीज) परंतु हमारे जिले में बीज विकास निगम का संयंत्र केंद्र ना होने की वजह से किसान बाहर से बीज मंगवाता है या बाजार से ऊंची दरों में बीज खरीदना है  जिससे उसकी लागत अधिक हो जाती है हमारे जिले के किसानों को बीज विकास निगम के संयंत्र केंद्र एवं परियोजना कार्यालय की अत्यंत आवश्यकता है ताकि हमारे जिला लखीमपुर खीरी में बीज विकास निगम के संयंत्र केंद्र एवं परियोजना कार्यालय की स्थापना करवाकर जिले को एक बहुमूल्य इमारत से विभूषित किया जाए।

Related Articles

Comments

Back to Top