लखनऊ अलीगंज अग्निकांड के बाद LDA सख्त, भवन मालिक को नोटिस; 15 दिन में मांगा जवाब, नहीं तो हो सकती है ध्वस्तीकरण कार्रवाई

अन्य खबरे , 116

लखनऊ। अलीगंज में हुए अग्निकांड के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्राधिकरण की ओर से संबंधित भवन पर नोटिस चस्पा कर भवन स्वामी से 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है।

नोटिस में भवन से जुड़े सभी अभिलेख, स्वीकृत मानचित्र और निर्माण की वैधता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। एलडीए ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी, जिसमें ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी शामिल हो सकती है।

अग्निकांड की घटना के बाद से भवन की सुरक्षा, निर्माण मानकों और दस्तावेजों की जांच लगातार जारी है। एलडीए की टीम मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

प्राधिकरण का कहना है कि नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित भवन के खिलाफ नियमानुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top