ऑनलाइन शिकायत के बाद भी नहीं बना अंत्योदय कार्ड, विधवा महिला न्याय को भटक रही
लखीमपुर खीरी Jun 24, 2026 at 06:25 PM , 0सतीश कुमार शाक्य
तिकुनियां खीरी।तहसील निघासन के ग्राम बनवीरपुर की विधवा परवीना बेगम महीनों से अंत्योदय राशन कार्ड के लिए भटक रही है। पुराना कार्ड निरस्त होने के बाद नया कार्ड अब तक जारी नहीं हुआ।महिला ने तहसील, डीएम लखीमपुर और जनसुनवाई पोर्टल व लखनऊ तक शिकायत की। हर बार शिकायत निघासन लौट गई और पूर्ति निरीक्षक कार्यालय ने कागजों में निस्तारण दिखा दिया। परवीना का कहना है आवेदन अभी भी लंबित है। जिला पूर्ति विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद भी निघासन में फाइल अटकी है। आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परवीना के परिवार में कमाने वाला कोई नहीं। अंत्योदय कार्ड ही उसकी जीवनरेखा है।ग्रामीणों का आरोप है कि लापरवाही और भ्रष्टाचार के चलते पात्र लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा। परवीना ने उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच और दोषी अफसरों पर कार्रवाई की मांग की है। संबंधित अधिकारी ने फोन तक नहीं उठाया।































Comments