बसपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी का निधन,आज पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
लखीमपुर खीरी Jun 24, 2026 at 06:30 PM , 0लखीमपुर खीरी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता और जिले की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।रामकुमार चौधरी बसपा के एक समर्पित और निष्ठावान नेता थे। वह दो से अधिक बार लखीमपुर खीरी के जिलाध्यक्ष रहे। बसपा सरकार के कार्यकाल के दौरान भी उन्होंने जिला अध्यक्ष के रूप में संगठन का शानदार नेतृत्व किया था और जिले की राजनीति में हमेशा बेहद सक्रिय भूमिका निभाई।पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, स्वर्गीय रामकुमार चौधरी का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 10 बजे उनके पैतृक गांव मकनपुर में किया जाएगा। मकनपुर गांव ओयल-बेहजम मार्ग पर स्थित है।उनके अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता जुट रहे हैं।रामकुमार चौधरी के आकस्मिक निधन पर बसपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और अन्य राजनेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।































Comments