वंदेमातरम फाउंडेशन ने वृद्धाश्रम में मनाई भजन संध्या, हनुमान चालीसा का हुआ सामूहिक पाठ

लखीमपुर खीरी , 0

लखीमपुर खीरी।ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल के पावन अवसर पर वंदेमातरम फाउंडेशन के बैनर तले एक विशेष धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सलेमपुर कोन स्थित वृद्धाश्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में भव्य हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें संस्था के पदाधिकारियों सहित वृद्धाश्रम के आवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुई। इसके बाद आयोजित भजन संध्या में मुख्य रूप से श्रीमती क्षमा मिश्रा ने अपनी सुरीली आवाज में सुप्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर वृद्धाश्रम में रहने वाली माताओं ने भी सुर में सुर मिलाकर उनका भरपूर साथ दिया। इसके उपरांत डॉ. आलोक मिश्रा के भक्तिपूर्ण भजनों को सुनकर वहां उपस्थित सभी श्रद्धालु और बुजुर्ग मंत्रमुग्ध हो गए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।संस्था के पदाधिकारी रहे उपस्थितइस गरिमामयी अवसर पर वंदेमातरम् फाउंडेशन की पूरी टीम मौजूद रही।कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थाध्यक्ष कवि सत्येंद्र द्विवेदी 'गंवार लखीमपुरी,महामंत्री सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश मिश्रा,उपाध्यक्ष श्रीमती कीर्ति शुक्ला एवं डॉ.आलोक मिश्रा,कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला सदस्य व अन्य अतिथि प्राथमिक विद्यालय सुआगाढ़ा की शिक्षिका श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा, आचार्य संजय मिश्रा, संजीव व्योम, वीरेश वर्मा, श्रीमती क्षमा मिश्रा और श्रीमती चमन शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।आभार और प्रसाद वितरणभजन संध्या के सफल समापन पर संस्था के महामंत्री और प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश मिश्रा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी अतिथियों, कलाकारों और वृद्धाश्रम प्रबंधन का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का विधिवत समापन प्रभु के जयकारों और उपस्थित सभी लोगों के बीच प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Related Articles

Comments

Back to Top