अवैध खबर छापना पत्रकार को पड़ा भारी, जान से मारने व फर्जी एनडीपीएस केस की धमकी

लखीमपुर खीरी , 4

बांकेगंज खीरी।अवैध खनन की खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना मोहल्ला बाजार द्वितीय निवासी पत्रकार अमन गुप्ता को महंगा पड़ गया। खबर से नाराज सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र गोविंद नगर निवासी जाकिर हुसैन ने फोन ने व्हाट्सएप पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।अमन गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर दी। आरोप है कि आरोपी ने प्रभाव का हवाला देते हुए बड़े मादक पदार्थ के झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की चेतावनी भी दी। घटना के बाद पत्रकार और परिवार भय में है।पत्रकार ने निष्पक्ष जांच, आरोपी पर सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की। तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी। घटना के बाद स्थानीय पत्रकारों में रोष व्याप्त है।

Related Articles

Comments

Back to Top