राष्ट्रीय बजरंग दल का 8वां स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं ने गोला में बांटी हनुमान चालीसा पुस्तकें
लखीमपुर खीरी Jun 24, 2026 at 06:15 PM , 4गोला खीरी ।अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के 8वें स्थापना दिवस पर जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गोला गोकर्णनाथ के अशोक चौराहे पर श्री हनुमान चालीसा पुस्तक का मुफ्त वितरण किया।मुख्य अतिथि विभाग मंत्री रमाकांत अवस्थी ने बताया कि संगठन की नींव 24 जून 2018 को रखी गई थी और 8 वर्षों में यह 11 देशों में संचालित है। जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया ने कहा कि संगठन का उद्देश्य हिंदू बहन-बेटियों की सुरक्षा, गौ रक्षा, साधु-संतों का सम्मान, मठ-मंदिरों की रक्षा और लव जिहाद के खिलाफ आंदोलन है।कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रदीप जायसवाल, उपाध्यक्ष आकाश जायसवाल, मंत्री अखिलेश जायसवाल, एएचपी कार्यवाहक अध्यक्ष अंशू वर्मा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।































Comments