*बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड कि क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरे दिन जारी*
लखीमपुर खीरी Jun 24, 2026 at 06:10 PM , 9गोला गोकर्णनाथ ( खीरी) राजेन्द्र गिरि स्टेडियम में चल रहे बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड के सेन्ट्रल जोन की क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन बरखेड़ा -मकसूदापुर , खंभारखेडा - बरखेडा व पलिया - मकसूदापुर के मध्य खेला गया।
राजेन्द्र गिरि स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन बरखेड़ा व मकसूदापुर के मध्य खेला गया ,जिसमें बरखेड़ा ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12ओवर में 142 रन बनाए , लक्ष्य का पीछा करते हुए मकसूदापुर टीम निर्धारित 12 ओवर में मात्र 116 रन ही बना सकी।इस तरह बरखेड़ा टीम ने 26 रन से विजय हासिल की। बरखेडा टीम से मैं आप द मैच विजनेश भरद्वाज को दिया गया।
दूसरे दिन का दूसरा मैच खंभारखेडा व बरखेड़ा मध्य खेला गया जिसमें खंभारखेडा ने टास जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 76 रन बनाए। बरखेडा टीम ने मात्र 9 ओवर में 77 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।इस मैच में बरखेड़ा टीम के खिलाड़ी आर एस पटेल को मैं आप द मैच घोषित किया गया।
तीसरा मैच पलिया व मकसूदापुर के मध्य खेला गया जिसमें मकसूदापुर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 76 ही बना सकी । वहीं पलिया की टीम ने मात्र 9.5 ओवर में जीत हासिल कर ली।इस मैच में पलिया टीम के खिलाड़ी सत्यम को मैं आफ द मैच घोषित किया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से लखनऊ से आए प्रबंधक एल डी गौरव पठानिया, बरखेड़ा के एच आर हेड राजेश त्रिपाठी, सतीश श्रीवास्तव, विनय शंकर चौवें,गोपाल जायसवाल, चेतराम बघेल,सत्यम त्रिपाठी, तरुण मिश्रा उपस्थित रहे।































Comments