NALSA (DAWN) स्कीम 2025 के अंतर्गत चिनहट एवं सरोजनी नगर में नशा मुक्ति व विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
अन्य खबरे Jun 24, 2026 at 09:13 PM , 20जनपद न्यायाधीश मलखान सिंह के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन
नशे के दुष्प्रभाव, विधिक सहायता व पुनर्वास योजनाओं की दी गई जानकारी
लखनऊ, 24 जून, 2026 ।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ मलखान सिंह के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चिनहट एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरोजनी नगर में NALSA (DAWN) स्कीम 2025 (Drug Awareness and Wellness Navigation for a Drug-Free India) के अंतर्गत नशा मुक्ति एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शिविर का आयोजन पराविधिक स्वयं सेवक राजेश कुमार एवं दयाराम मौर्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही नशीले पदार्थों से संबंधित कानूनों, नशा पीड़ित व्यक्तियों को उपलब्ध विधिक सहायता, परामर्श सेवाओं एवं पुनर्वास योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा युवाओं से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि NALSA (DAWN) स्कीम 2025 का उद्देश्य नशे की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता बढ़ाना, युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना तथा प्रभावित व्यक्तियों को आवश्यक कानूनी सहायता एवं पुनर्वास सेवाओं से जोड़ना है।
पराविधिक स्वयं सेवक दयाराम मौर्य ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास, जागरूकता एवं समय पर परामर्श अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिनहट में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कारूष, एमओ डॉ. शोभना यादव, परामर्शदाता एनसीडी गोपाल यादव, सिद्धेश्वर मिश्रा, इन्टर्न राहुल यादव, इन्टर्न रविषेक यादव आदि उपस्थित रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजनी नगर में अधीक्षक डॉ. दिलीप कुमार भार्गव, आशा वर्कर, एएनएम आदि उपस्थित रहे।



























Comments