चोरी की मोटरसाइकिल व तमंचे के साथ दो वाहन चोर गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी Feb 05, 2025 at 09:35 PM , 139पलियाकलां खीरी। पलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को धर दबोचा है. उनके पास से पुलिस ने तीन चोरी की मोटरसाइकिल एक अवैध तमंचा बरामद किया है. पुलिस में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.जानकारी के मुताबिक बीते दिनों जसविंदर उर्फ जस्सी पुत्र गुरमीत सिंह उम्र 19 वर्ष ग्राम शारदा पुरी चौकी कम्बोझनगर थाना हजारा
सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र दर्शन सिंह 28 वर्ष ग्राम सारदा पुरी टिल्ला चौकी कम्बोझनगर थाना हजारा
को मुखबिर ने सूचना दी कि जो बाइक चोरी हुई थी वो बाइक लेकर नगर में घूम रहे थे तभी चौकी प्रभारी पलिया ने अपनी टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाते हुए दो युवकों को धर दबोचा
जब पुलिस ने तलाशी ली तो वहां पर एक अन्य व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ बैठा दिखाई दिया. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना जसविंदर उर्फ जस्सी पुत्र गुरमीत सिंह बताया. तलाशी लेने पर पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा भी बरामद हुआ.
पुलिस ने जब मनोज से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने बीते दिनों संपूर्णानगर व भीरा से मोटरसाइकिल चोरी की थी. पुलिस ने जब तलाशी ली तो वहां से दो अन्य मोटरसाइकिल और बरामद हुई. पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों का चालान कर दिया. कोतवाली प्रभारी मनबोद तिवारी ने बताया दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया गया है. जिनके पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल और एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है. गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सातिर किस्म के है जो पहले से कई अन्य मुकदमे दर्ज हैं और चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है इस दौरान पलिया चौकी इंचार्ज, का. परिक्षित सैनी, संदीप कुमार चौधरी पवन कुमार आदि मौजूद रहे।































Comments