बेहतर सेवाओं के लिए सीएचसी फरधान को मिला कायाकल्प अवार्ड, फरधान सीएचसी को मिला कायाकल्प अवार्ड
लखीमपुर खीरी Oct 28, 2024 at 10:35 PM , 225सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक फरधान अमित बाजपेई को मिला कायाकल्प अवार्ड
लखीमपुर-खीरी।खीरी जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान के अधीक्षक डॉक्टर अमित बाजपेई को मुख्य विकास अधिकारी अमित सिंह द्वारा कायाकल्प अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कायाकल्प अवार्ड ग्रहण करते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अमित बाजपेई ने इसकी सफलता का श्रेय अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को देते हुए अवार्ड प्रदान करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिकारी जनों का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं किसी भी चिकित्सक के जीवन का प्रथम कर्तव्य हैं, जिनका समुचित अनुपालन करना चिकित्सा का कर्तव्य है कायाकल्प अवॉर्ड, भारतीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की एक पहल है यह पुरस्कार, स्वच्छता, सफ़ाई और संक्रमण नियंत्रण को बढ़ावा देने वाले सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों को दिया जाता है। इस अवॉर्ड की शुरुआत साल 2015 में हुई थी।






_page-0001.jpg)
























Comments