*आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन आज*
लखीमपुर खीरी Oct 28, 2024 at 10:20 PM , 120लखीमपुर खीरी 28 अक्टूबर। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देशो के अनुक्रम में आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी लखीमपुर-खीरी व जिला आयुष समिति एवं जिला प्रशासन द्वारा 29 अक्टूबर समय पूर्वान्ह 10 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर में आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाना है, जिसमें (आयुर्वेद, होम्योपैथिक व यूनानी) विधा के चिकित्सको द्वारा जनमानस को निःशुल्क परामर्श एवं औषधि उपचार किया जायेगा।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा० सुरेश कुमार सचान ने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि इस चिकित्सा शिविर में पधार कर अपने स्वास्थ्य के सन्दर्भ में आवश्यक जानकारी एवं चिकित्सा परामर्श प्राप्त करें।






_page-0001.jpg)
























Comments