लाखों स्मैक व नशीले पाउडर संग दो गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी , 0

विश्वकांत त्रिपाठी 

पलिया कलां लखीमपुर खीरी। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना पर पलिया पुलिस ने रविवार की रात दो को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने उनके पास से 107.26 ग्राम ब्राउन शुगर और 147.25 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर बरामद किया है।
    पुलिस के अनुसार बरामद पदार्थ की कीमत लगभग 20 लाख रुपये के करीब आंकी गई है।पुलिस टीम ने रविवार की रात मुखबिर की सूचना पर कस्बे के मोहल्ला किसान-2 निवासी पीयूष उर्फ बिहारी (21) और थारूपुरवा निवासी छोटे उर्फ भूरा (20) को दबोच लिया। 
     पुलिस ने बताया तलाशी के दौरान पीयूष के पास से 54.40 ग्राम ब्राउन शुगर व 75.90 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर, जबकि छोटे के पास से 52.86 ग्राम ब्राउन शुगर व 71.35 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए दोनों अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पीयूष पर मारपीट व धोखाधड़ी और छोटे पर पॉक्सो एक्ट व शस्त्र अधिनियम के तहत पूर्व में भी मामले दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top