नदी के गहरे पानी में डूबी तीन लड़कियां एक सही सलामत,दो की तलाश जारी

लखीमपुर खीरी , 0

धौरहरा खीरी।
धौरहरा क्षेत्र के ग्राम हटवा निवासी तीन नाबालिग लड़किया सोमवार सुबह 10 बजे घाघरा नदी में स्नान करने घर से निकली थी। नहाने के दौरान पैर फिसलने से तीनों गहरे पानी में समा गई मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने एक लड़की को सुरक्षित निकाल लिया व दो लड़कियां धारा में विलीन हो गई जिसके लिए तलाश जारी है मौके पर पुलिस व तहसील प्रशासन की मौजूदगी रही।
जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के ग्राम हटवा निवासी शैलेन्द्री ( 10 ) वर्ष सुनीता ( 15 ) वर्ष पुत्री प्यारेलाल व गोल्डी ( 11 )पुत्री रामप्रसाद एक राय होकर सोमवार लगभग 10 बजे घाघरा नदी में स्नान करने निकली नहाने के दौरान पैर फिसलने से तीनों लड़कियां गहरे पानी में समा गई जिसमें शैलेन्द्री को लोगों द्वारा बचा लिया गया व दो लड़कियां घाघरा की लहरों में बह गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची ईसानगर पुलिस व एसडीएम धौरहरा राशी कृष्णा ने तलाशी अभियान शुरू कराया। समाचार प्रेषण तक किसी की बरामदगी नही हो पाई।
एसडीएम धौरहरा राशि कृष्णा ने बताया एनडीआरएफ टीम सर्च अभियान के लिए बुलाया गया है एक जीवित बच्ची को कुछ लोगों के द्वारा तत्काल निकाल लिया गया था।

Related Articles

Comments

Back to Top