जानकी देवी कन्या इंटर कॉलेज की बाउंड्री वॉल पर फिर उठे सवाल, ग्रामीणों ने की पैमाइश की मांग
लखीमपुर खीरी Sep 14, 2026 at 06:19 PM , 0बांकेगंज खीरी।विकासखंड बांकेगंज के ग्राम मोतीपुर ग्रन्ट नं०-10 में स्थित जानकी देवी कन्या इंटर कॉलेज को लेकर भूमि विवाद एक बार फिर चर्चा में है। कॉलेज की बाउंड्री वॉल को लेकर ग्रामीणों ने कथित तौर पर सरकारी एवं सार्वजनिक भूमि पर कब्जे का आरोप लगाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।बताया जा रहा है कि कॉलेज से जुड़ा भूमि विवाद पहले भी चर्चा में रहा है। नहर विभाग एवं ग्राम पंचायत की भूमि पर कथित कब्जे को लेकर ग्रामीणों द्वारा सवाल उठाए जाते रहे हैं।
अब बाउंड्री वॉल का निर्माण/स्थिति सामने आने के बाद ग्रामीणों का कहना है कि पूरे मामले को केवल आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित रखने के बजाय राजस्व अभिलेखों के आधार पर मौके की पैमाइश और सीमांकन कराया जाना चाहिए।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि संबंधित भूमि कॉलेज की वैध भूमि है तो अभिलेखों और मौके के सीमांकन से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। वहीं यदि बाउंड्री वॉल सरकारी, ग्राम पंचायत अथवा नहर विभाग की भूमि की सीमा में बनी पाई जाती है तो संबंधित विभागों को नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए।एक ग्रामीण ने कहा, “मामला काफी समय से चर्चा में है। प्रशासन मौके पर पैमाइश करा दे तो कौन सी जमीन किसके नाम है और बाउंड्री कहां तक है, इसकी सच्चाई सामने आ जाएगी।”
धमकी और कथित फर्जी प्रार्थना पत्र का मामला भी चर्चा मेंभूमि विवाद से संबंधित खबरें सामने आने के बाद कथित रूप से कॉलेज के कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा फोन पर धमकी दिए जाने तथा एक कथित प्रार्थना पत्र बनाकर व्हाट्सऐप पर भेजे जाने का आरोप भी सामने आया है। इस संबंध में भी निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।मौके पर सरकारी पैमाइश कराकर बाउंड्री वॉल का सीमांकन कराया जाए तथा राजस्व अभिलेखों से भूमि के स्वामित्व की पुष्टि की जाए।ग्रामीणों का कहना है कि जांच में यदि कहीं अतिक्रमण अथवा नियम विरुद्ध निर्माण पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।






_page-0001.jpg)
























Comments