हिंदी दिवस पर राजापुर के आरएम ज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज में प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा
लखीमपुर खीरी Sep 14, 2026 at 06:16 PM , 0लखीमपुर-खीरी।हिंदी दिवस पर शनिवार को आर.एम. ज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज, राजाजीपुरम, राजापुर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए स्लोगन राइटिंग और कक्षा 9 से 12 तक के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। निबंध के विषय 'भारत में हिंदी भाषा का महत्व' और 'हिंदी भाषा का विश्व साहित्य में स्थान' रखे गए थे। विद्यार्थियों ने आकर्षक स्लोगन और प्रभावशाली निबंधों के जरिए हिंदी के प्रति अपने विचार रखे।कार्यक्रम प्रबंधक राकेश वर्मा एडवोकेट, प्रधानाचार्य सचिन शुक्ला और कोऑर्डिनेटर आशीष सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को हिंदी के अधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया।निर्णायक मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया और उन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments