डॉ. देश दीपक जायसवाल को मॉरिशस में मिला अंतरराष्ट्रीय होम्योपैथिक नेफ्रोलॉजिस्ट अवॉर्ड

लखीमपुर खीरी , 1

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के लिए एक बेहद गौरवशाली खबर सामने आई है। चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जिले के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. देश दीपक जायसवाल को मॉरिशस में आयोजित एक भव्य अंतरराष्ट्रीय समारोह में “बेस्ट होम्योपैथिक नेफ्रोलॉजिस्ट केएचपी अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया है।लंदन, दुबई और जर्मनी की शानदार सफलताओं के बाद, 10 सितम्बर 2026 को मॉरिशस में इस अंतरराष्ट्रीय होम्योपैथिक समिट का आयोजन किया गया था। इस वैश्विक मंच पर डॉ. जायसवाल को होम्योपैथी के क्षेत्र में उनके समर्पण, असाधारण सेवा और किडनी रोगों (नेफ्रोलॉजी) के इलाज में उनके विशेष योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया।आशीर्वाद और अपनों को समर्पित किया सम्मानइस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए डॉ. देश दीपक जायसवाल ने कहा, "लखीमपुर खीरी जैसी छोटी जगह से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचना और यह सम्मान पाना ईश्वर की विशेष कृपा है। मैं इस पुरस्कार को अपने वरिष्ठजनों, सहकर्मियों, परिवार और सभी शुभचिंतकों के आशीर्वाद, प्रेम और सहयोग को समर्पित करता हूं।"वैश्विक मंच पर चमकी खीरी की पहचानडॉ. जायसवाल को मिले इस विशेष सम्मान से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे लखीमपुर खीरी जिले में हर्ष का माहौल है। चिकित्सा क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि यह जिले के लिए बेहद गर्व का क्षण है, क्योंकि अब होम्योपैथी के क्षेत्र में लखीमपुर खीरी की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूती से स्थापित हो गई है। उनके चाहने वालों और मरीजों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Comments

Back to Top