गन्ने के खेत में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप,

लखीमपुर खीरी , 1

राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया ने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग,

गोला गोकर्णनाथ, खीरी। बेलहइया गांव में गन्ने के खेत में गोवंश के अवशेष मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवशेष कब्जे में लिए तथा नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे। राकेश कनौजिया ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच, जल्द खुलासे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी अमित कुमार राय ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर राकेश कनौजिया के साथ लोकेश मिश्रा, विकास, शिवा, आदित्य, राजन, रितिक, अनुराग, विजय, मोनू, रोहित, विकास, मोहित, सोनू बजरंगी, आकाश बजरंगी, मोनू पटेल, अंकित कुमार, विनोद यादव, निखिल कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top