छोटे बच्चों की गुरु बनीं कक्षा आठ की नेन्शी, पालिकाध्यक्ष ने सराहा,

लखीमपुर खीरी , 1

कम्पोजिट विद्यालय त्रिलोक गिरि में बच्चों के लिए वाटर कूलर लगवाने पहुंचे विजय शुक्ला रिंकू,

गोला गोकर्णनाथ खीरी, कम्पोजिट विद्यालय त्रिलोक गिरि में सोमवार को बच्चों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू वाटर कूलर लगवाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इसी दौरान कक्षा आठ की छात्रा नेन्शी सिंह ने पालिकाध्यक्ष का ध्यान अपनी ओर खींचा। हरितालिका तीज के अवसर पर महिला शिक्षिकाओं के अवकाश के बीच नेन्शी कक्षा एक और दो के छोटे बच्चों को पूरे आत्मविश्वास और सहजता से पढ़ाती नजर आईं। वह बच्चों को पाठ समझाने के साथ उन्हें अनुशासन में भी रख रही थीं।
नेन्शी की इस पहल और नेतृत्व क्षमता से प्रभावित पालिकाध्यक्ष ने उसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों में जिम्मेदारी की भावना और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। ऐसी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं के साथ बच्चों के व्यक्तित्व विकास और प्रतिभा को बढ़ावा देने पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। नेन्शी का छोटे बच्चों को पढ़ाना अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

Related Articles

Comments

Back to Top