कैमहरा गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, कृष्ण-सुदामा की लीला को देखकर भावुक हुये भक्त,
लखीमपुर खीरी Sep 14, 2026 at 06:12 PM , 1सिकंदराबाद (खीरी)
गोला तहसील क्षेत्र के कैमहरा गांव में देवेश्वर नाथ मंदिर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गांव में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
शोभा यात्रा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी झलक ने सभी का मन मोह लिया। युवाओं की टोलियां "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" के जयकारे लगाते हुए चल रही थीं। शोभा यात्रा कैमहरा,हयातपुर, बिलहरी, कैमहरी गांवों के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई।
रात्रि में मंदिर प्रांगण में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर-सुंदर झांकियां सजाई गईं, जिसमें बाल लीलाओं, रास लीला की जीवंत प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कृष्ण-सुदामा चरित का मंचन रहा। कलाकारों ने सुदामा की गरीबी और कृष्ण की मित्रता के भाव को इतने मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया कि कई दर्शकों की आंखें नम हो गईं। देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा।
देवेश्वर नाथ सेवा समिति के आयोजकों ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से जन्माष्टमी को भव्य रूप दिया गया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।






_page-0001.jpg)
























Comments