पलिया में भाजपा की बैठक, संगठन मजबूती और जनसमस्याओं पर हुआ मंथन
लखीमपुर खीरी Sep 14, 2026 at 06:11 PM , 1जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
पलिया, लखीमपुर-खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने पलिया विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजनाओं और जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनुभव और समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को जिलाध्यक्ष के समक्ष रखा। अरविंद गुप्ता ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री विकास श्रीवास्तव ‘बाबा’, पलिया नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा संयोजक आशु मिश्रा, नगर अध्यक्ष उदय वीर सिंह, मां शारदा मंडल अध्यक्ष शशि शंकर शुक्ला, बांकेगंज मंडल अध्यक्ष रामानुज मिश्रा, संपूर्णानगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments