**धौरहरा में वर्चस्व को लेकर चाकूबाजी, तीन आरोपी गिरफ्तार**

लखीमपुर खीरी , 0

धौरहरा खीरी।
शनिवार देर रात क़स्बे के दो गुटों में आपसी बर्चस्व को लेकर हुई चाकूबाजी में कोतवाली पुलिस ने सोमवार को तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट में बीते शनिवार देर रात आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों में हुई चाकूबाजी से नितेष बारी गंभीर रूप से घायल हो गया था इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पवन गौतम ने व क्षेत्राधिकारी धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह व प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा के प्रयासों से घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में जारी है जहां हालात खतरे से बाहर बताएं गए।इस मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 428/2026 की धारा 3 (5)/352/109(1) में नामजद आरोपी राहुल व राजा व बाल अपचारी निवासी गण कस्बा धौरहरा को तलाशी अभियान में गिरफ्तार करके न्यायालय भेज दिया।
 प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा ने बताया कि एक फरार आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

Related Articles

Comments

Back to Top