*जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह के षष्ठम दिवस थिरकते कदमों से झंकृत हुयी महफ़िल...*
लखीमपुर खीरी Sep 15, 2026 at 05:55 PM , 0लखीमपुर,
जेसीआई लखीमपुर खीरी द्वारा आयोजित जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह के छठवें दिन एकल नृत्य प्रतियोगिता झंकार "डांस दिल से" आयोजित हुयी। चार समूहों में आयोजित इस प्रतियोगिता में 160 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सर्वप्रथम दिन में इस प्रतियोगिता का आडीशन राउंड हुआ जिसमें 47 प्रतिभागी फाइनल मुकाबले के लिए चयनित हुये। आडीशन में चयनित प्रतिभागियों का फाइनल मुकाबला देर रात तक चलता रहा। फाइनल मुकाबले में निर्णायक की भूमिका मुद्रिका मिश्रा, आरती श्रीवास्तव व आकांक्षा त्रिपाठी द्वारा निभाई गयी, जबकि आडीशन चक्र में यह कार्य पूर्णिमा इन्द्र, वेदांशी श्रीवास्तव, व ऐश्वर्या सक्सेना द्वारा निभाया गया। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर विधायक मा०योगेश वर्मा व मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम के प्रायोजक ब्रेड एण्ड बास्केट के संचालक विक्रम सचदेवा शामिल हुये। संचालन संस्था के पूर्वाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी आर्येन्द्र पाल सिंह द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम अर्चित महेंद्र व अंकित मित्तल के निर्देशन एवं कुलदीप गुप्ता व तुषार गर्ग के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
सभी वर्गों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। निर्णयोंपरान्त झंकार एकल नृत्य प्रतियोगिता के जूनियर (विशेष) वर्ग में पलाक्षी बुधराजा ने प्रथम, ख्याति खन्ना ने द्वितीय व श्रृष्टि सिंह ने तृतीय स्थान के साथ ही काव्या श्रीवास्तव व दिया कश्यप ने सांत्वना पुरस्कार अर्जित किये। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में इशानी मिश्रा विजेता, वान्या अवस्थी उपविजेता बने। इस वर्ग के तृतीय स्थान पर श्रेया भारद्वाज रहीं जबकि प्रोत्साहन पुरस्कार आरुष व अथर्व वर्मा को मिला। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में तनिबा अली खान ने विजय पताका फहराई। कुहू सिंह राना को द्वितीय व साक्षी कुरील को तृतीय स्थान हासिल हुआ। माही गुप्ता व पलक मिश्रा को प्रोत्साहन पुरस्कार दिये गये। प्रतियोगिता के सीनियर (विशेष वर्ग) में अपनी शानदार प्रस्तुति के दम पर प्रशान्त शर्मा विजेता व लविशा तिवारी उपविजेता काबिज हुयीं। कमल गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे जबकि प्रोत्साहन पुरस्कार कशिश पाॅप व अनु्ष्का बाजपेयी को मिला। इसके अतिरिक्त सभी प्रतियोगियों को प्रशस्ति पत्र व मैडल भी दिये गये। देर रात तक दर्शकों का हुजूम भी प्रतियोगिता से जुड़ा रहा। कार्यक्रम के बीच-बीच दर्शकों को भी पिक्सल्स एण्ड प्लेट्स के गेमिंग गिफ्ट कूपन देकर जोड़े रखा गया । इस कार्यक्रम में सप्ताह संयोजक विश्वास सेठ, अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सप्ताह प्रभारी राजेश पटेल व सौरभ वर्मा, समन्वयक कनिष्क बरनवाल, मीडिया व जनसम्पर्क प्रभारी आर्येन्द्र पाल सिंह, विशाल सेठ, कुलदीप गुप्ता, तुषार गर्ग, अंकित मित्तल, अर्चित महेंद्र, अमर सिंह, दिनेश कुमार गुप्ता, अमित मिश्रा, राममोहन गुप्ता, योगेश जोशी, शुभम टण्डन, कुमार उत्कर्ष, सौरभ गुप्ता, अर्जित अग्रवाल, विकास टण्डन, अतिन गर्ग, रामजी पुरी, मनीष बरनवाल, सुमित शर्मा, लव पुरी, आलोक शुक्ला, अंकुर डोगरा, संजय अग्रवाल, शोभना गुप्ता, लेखनी सेठ, मीता गर्ग, कंवलजीत चावला, मंजू बरनवाल, पारुल पटेल, सोनी गुप्ता, पूजा पुरी, शिप्रा श्रीवास्तव, ज्योति जोशी, पारुल गर्ग, अलका अग्रवाल, मोनिका डोगराआदि की सक्रिय उपस्थिति रही।






_page-0001.jpg)
























Comments