उज्ज्वला गैस योजना के पात्रों का हक मार कर भारत गैस खीरी टाउन के डिस्ट्रीब्यूटर कर रहे काली कमाई

लखीमपुर खीरी , 119

लखीमपुर खीरी। सरकार चाहे लाख प्रयास कर ले लेकिन समाज के धन पशु लूटो मिलो बांटो खाओ की नीति के चलते किसी गरीब को उबरने ही नहीं देंगे। मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी उज्ज्वला गैस योजना भले ही माताओं, बहनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर बनाई गई हो जिससे ग्रामीण इलाकों की माताओं और बहनों की आंखों तथा फेफड़ों आदि को धुएं से होने वाली बीमारियों से मुक्ति मिल सके ,लेकिन कुछ धनपशु गैस डिस्ट्रीब्यूटरों ने भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में भी सेंधमारी कर उसकी धज्जियां उड़ाते हुए,पात्रों के साथ धोखाधड़ी कर गैर कानूनी तरीके से अपनी तिजोरियां भरने में लगे हुए हैं । मजे की बात यह है कि पात्रों को तो यह पता भी नहीं है कि उनके नाम गैस कनेक्शन भी है? यह खेल कैसे हो रहा है इसको समझने के लिए प्रस्तुत प्रकरण शायद पर्याप्त होगा।
 मिली जानकारी के अनुसार मामला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर ग्राम फत्तेपुर पोस्ट गोपालापुर तहसील लखीमपुर का है जिसमें लाभार्थी सुमित्रा को यह जानकारी हुई कि उसके नाम से भारत गैस एजेंसी खीरी टाऊन का गैस कनेक्शन 10000000105461823 डिस्ट्रीब्यूटर आईडी 185655 भारत गैस खीरीटाउन द्वारा दिया गया है तथा गैस सब्सिडी भी सरकार द्वारा उनके खाते में प्रेषित की जा रही है। डिसटीब्यूटरों की दबंगई का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जानकारी होने के बाद भी लाभार्थी को गैस सिलेंडर आदि उपलब्ध नहीं कर रहे जिस कारण लाभार्थी आज भी चूल्हे पर खाना बनाने के लिए विवश है। डिस्ट्रीब्यूटर लगातार उनके सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रहा है और लाभार्थी के बार-बार पूछने पर भी आज तक कनेक्शन की कोई सूचना नहीं दी है बल्कि अपने किसी जानने वाले का मोबाइल नंबर लाभार्थी के गैस अकाउंट आईडी में  लगाकर इनके सिलेंडरों की ब्लैकमेलिंग करते रहे हैं लाभार्थी प्राथमिक विद्यालय में रसोईया के पद पर कार्यरत है उसके द्वारा जब इंडियन बैंक खीरी टाउन की पासबुक की एंट्री कराई गई तब  ज्ञात हुआ कि उसके खाते में एलपीजी सब्सिडी आ रही है जबकि लाभार्थी को आज तक एक भी सिलेंडर नहीं मिला है, खोजबीन करने के बाद लाभार्थी को मालूम चला कि गैस कनेक्शन कई माह पूर्व ही हो चुका है और इससे पहले कई सिलेंडर उठाए भी जा चुके हैं। इस संबंध में जब लाभार्थी ने भारत गैस खीरीटाउन के कार्यालय में  दिनांक 28/10/2024 समय लगभग 02.30 पर जाकर जानकारी करनी चाही तो उसे यह कहते हुए भगा दिया गया कि बहुत बड़ी डीएम बनती हो तथा अमर्यादित व्यवहार कर भगा दिया गया।इन भ्रष्ट गैस डिस्ट्रीब्यूटरों की कालाबाजारी के कारण पता नहीं अभी तक कितने और लाभार्थियों को इसी तरीके से लगातार घुमाया जा रहा होगा और उनका हक मार कर काली कमाई  की जा रही होगी। बहरहाल पीड़िता ने जिलाधिकारी समेत अन्य उच्च अधिकारियों से मामले की बाबत गुहार लगाने को कहा है ताकि उसे जल्द से जल्द उज्ज्वला योजना का लाभ मिल सके तथा दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर अपराधिक मुकदमा पंजीकृत कराया जाए ताकि कोई गरीबों का हक मारने की हिम्मत न कर सके।

Related Articles

Comments

Back to Top