*व्यापार मंडल में विवाद: अध्यक्ष और महामंत्री आमने-सामने*

लखीमपुर खीरी , 247

*सिंगाही खीरी।* व्यापार मंडल में एक बड़ा विवाद सामने आया है, जिसमें अध्यक्ष और महामंत्री आमने-सामने हो गए हैं। इस विवाद के कारण व्यापार मंडल के कार्यों पर असर पड़ रहा है और सदस्यों में असंतोष बढ़ रहा है।
महामंत्री की नियुक्ति को लेकर 
अध्यक्ष और महामंत्री के बीच आरोप प्रतिआरोप चालू हो गए हैं अध्यक्ष व महामंत्री द्वारा थाने में गाली गलौज व जानमाल की धमकी की शिकायत की है बताते चलें कि अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बिना महामंत्री की सहमति से महामंत्री ब कोषाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी थी। महामंत्री महेश अग्रवाल ने बताया आरोप लगाया कि अचानक हमारी बिना सहमति से कुछ लोगों को दायित्व दे दिए गए। मनमाने फैसले लिए जा रहे हैं। इसको लेकर जिले के पदाधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। व्यापार मण्डल के उपाध्यक्ष शुशील कटियार ने बताया कि इस विवाद के समाधान के लिए व्यापार मंडल के सदस्यों और हितधारकों को एक साथ आना होगा और व्यापार मंडल के हित में निर्णय लेना होगा। व्यापार मंडल के जिला महामंत्री उमेश शुक्ला ने बताया कि व्यापार मंडल की नगर इकाई में जो कुछ घटित हुआ है दुर्भाग्यपूर्ण है। उसको लेकर नगर इकाई भंग कर बहुत जल्द चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी। थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच की जा रही है

Related Articles

Comments

Back to Top