*लखीमपुर के लाल ने अमेरिका में लहराया परचम*
लखीमपुर खीरी Sep 27, 2024 at 04:30 PM , 280जनपद लखीमपुर के गौरिया गांव में जन्मे मुनीर ख़ान ने अपनी जुनून और मेहनत से गांव से निकल कर अमेरिका तक का सफर सिर्फ़ अपनी पढ़ाई के दम पर किया। मुनीर ने न्यू यॉर्क स्थित कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पढाई करने के बाद वर्तमाम में विश्व प्रसिद्ध हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अप्लाइड साइंटिस्ट के पद पर कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी के इलाज़ पर कार्य रिसर्च कर रहे हैं। इसके साथ ही फरवरी 2024 में *कैडर टेक्नोलॉजी सर्विसेज एल.एल.सी.* नामक कंपनी की स्थापना किया था। जिसमें पुर्ण रूप से अंधे व्यक्तियों के लिए एक आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चश्मा पर रिसर्च कर रहे हैं जिससे 100% ब्लाइंड व्यक्ति भी दैनिक दिनचर्या के कार्य जैसे व्यक्ति को पहचान करना, किताबें पढ़ना जैसे कार्य कर सकेगा।
इस विषेश खोज के लिए 26 अगस्त 2024 को दुनिया की दिग्गज टेक्नोलोजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने मुनीर ख़ान को एक विषेश माइक्रोसाफ्ट स्टार्टअप फाउंडर क्लब प्रोग्राम के लिए चयन किया है। जिसके लिए मुनीर ख़ान को Microsoft की तरफ से इस तकनीक को जल्दी से जल्दी डिवेलप करने के लिए मेंटरशिप और तकनीकि सहायता प्रदान की जायेगी साथ ही Microsoft के सिएटल, वॉशिंगटन (अमेरिका) स्थित ऑफिस में रिसर्च करने के लिए एक विषेश लैब तैयार करने में भी मदद प्रदान की जायेगी।
बताते चलें, 26 अगस्त 2024 को ही कैडर टेक (इंडिया) Pvt Ltd नाम से इसका एक ऑफिस नवी मुंबई महाराष्ट्र में भी खोला है जिससे भारत के युवाओं को भी मौका प्रदान किया जा सकेगा। माइक्रोसाफ्ट के विषेश प्रोग्राम में चयनित होने पर मुनीर बहुत खुश हैं साथ ही और मेहनत के साथ समाज की समस्याओं को अपनी तकनीकि ज्ञान से हल करने के लिए और अधिक उत्साहित हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments