मारपीट की घटना के बाद राजनैतिक दलों के लिए अखाड़ा साबित हो रहा सिसैया खुर्द

लखीमपुर खीरी , 1

धौरहरा खीरी।
बीते 12 सितंबर को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिसैया कलां के ग्रामीणो ने गांव में विकास कार्य को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया था।इस मामले में 14 सितंबर रात 8 बजे के बाद अराजक तत्वों द्वारा ग्रामीणो से हुई मारपीट में दर्जनों महिला पुरुष चोटिल हुए थे। मामले की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को दो एम्बुलेंस से सीएचसी भेजा गया।इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रधान पति सहित अन्य लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिसैया खुर्द निवासी ग्रामीणों ने विकास कार्यों को लेकर विधायक व ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन हुआ था।इस मामले में कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए प्रधान पति ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर ग्रामवासियों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया।इस मामले में कैलाश कुमार पुत्र श्याम सुन्दर राजपूत निवासी सिसैया खुर्द की  तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मु0अ0सं0 433/2026,धारा 115(2)/352/351(2)/333 BNS के तहत अभियुक्त गण फुरकान पुत्र कल्लू खां, प्रधान पति भग्गू खां,मन्ना खां सहित चार अज्ञात अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ।ज्ञात हो घटना की जांच करने मंगलवार अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पवन कुमार गौतम ने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।
 कोतवाल दिनेश शर्मा ने बताया कि उपरोक्त प्रकरण की वर्तमान में विवेचना प्रचलित है।इसके अतिरिक्त प्रकरण में ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच गोपनीय तरीके से विभाग द्वारा पृथक रूप से कराई जा रही है।

राजनैतिक दलों के लिए अखाड़ा साबित हो रहा सिसैया खुर्द

दो दिन पूर्व रात के अंधेरे में ग्रामीणों संग हुई थी मारपीट


सिसैया खुर्द में बीती 12 सितंबर को महिला पुरुषो ने गांव में विकास कार्य न कराएं जाने को लेकर विधायक ग्राम प्रधान के खिलाफ विरोध हुआ। घटना को लेकर वर्तमान समय में सिसैया खुर्द राजनैतिक दलों का अखाड़ा बनने लगा। घटना के बाद से समाजवादी पार्टी, कांग्रेस सहित अन्य दलों व प्रधान पद के भावी प्रत्याशियों की ग्रामीणों के बीच मौजूदगी व अपनापन दिखाने वालों की होड़ कही न कही चुनावी बिसात की कडी से जोड़कर देखा जा सकता है।इस घटना के बाद बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने मामले में पीड़ित ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग से मिलकर सिसैया खुर्द के लिए रवाना हुए।समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे वरुण यशपाल चौधरी मंगलवार को ग्रामीणों से रूबरू होकर हालचाल जाना।इस मामले में विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने बताया कि बीतें एक हफ्ते से इस गांव में अज्ञात महिला द्वारा आम लोगों को बरगलाने की सूचना मिली थी।घटना के बाद से मामले की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पवन कुमार गौतम ने मंगलवार देर रात ग्रामीणों से रूबरू होकर बयान दर्ज कराए।
दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने इस मामले को हाथों-हाथ लेते हुए पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को गांव का दौरा करके पुलिस प्रशासन को दोषी ठहराया।पार्टी ने 18 सितंबर को सी ओ धौरहरा कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन करने की बात कही।

Related Articles

Comments

Back to Top